Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राजनीति

More News

दिल्ली | दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

Updated on Sunday, December 14, 2025 09:35 AM IST

वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपना अभियान तेज करते हुए कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली के जरिये कांग्रेस सरकार और निर्वाचन आयोग को ‘मिलीभगत’ करके चुनाव में धांधली करने के लिए घेरेगी और वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज को जन-जन तक पहुंचाएगी।

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस सभा को संबोधित करेंगे। उनके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, डी के शिवकुमार, सिद्दारमैया, राजेश राम और सचिन पायलट समेत शीर्ष नेता रैली में भाग लेंगे।कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रैली में मौजूद रहने की संभावना है।

आज वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में इकट्ठा होंगे और फिर बस से रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लगभग 55 लाख हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी ने सबूतों के साथ दिखाया कि वोट चोरी कैसे हो रही है... उन्होंने गृह मंत्री को प्रेसवार्ता में उनसे बहस करने की चुनौती दी। लेकिन गृह मंत्री ने इसका भी जवाब नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उजागर करने के लिए ‘विशाल रैली’ कर रही है। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और हमने इसे गति देने का फैसला किया है। इस रैली के बाद, हमने राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुरोध भी किया है, ताकि उन्हें 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला यह ज्ञापन सौंपा जा सके।’’

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने अपने संदेश में कहा, डेमोक्रेसी तभी खड़ी होती है जब हर नागरिक के वोट की बराबर ताकत हो। बराबर आवाज़ और बराबर कीमत के इसी विश्वास ने हमारे गणतंत्र को 75 सालों से मज़बूत रखा है, लेकिन आज बीजेपी और आरएसएस इसी बुनियाद पर हमला कर रहे हैं। वोट चोरी सिर्फ़ चुनावी गड़बड़ी नहीं है, बल्कि यह आपकी आवाज़ को मिटाने, आपके रिप्रेजेंटेटिव को चुनने के आपके अधिकार को छीनने, आपकी पहचान को दबाने और डेमोक्रेसी में हिस्सा लेने से मिलने वाली इज्ज़त को छीनने की कोशिश है। जब आपका वोट चुराया जाता है, तो आपका भविष्य चुराया जाता है। हमने बेंगलुरु, अलंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में लगातार उनकी हरकतों को एक्सपोज़ किया है। जहाँ भी उन्हें हार का डर लगता है, वे मैनिपुलेशन और लोगों के मैंडेट की चोरी का सहारा लेते हैं। 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी वोट चोरी और फासीवादी नीतियों के खिलाफ और हमारे संविधान की रक्षा के लिए एक बड़ी रैली करेगी। मैं हर नागरिक को इस ऐतिहासिक पल में शामिल होने के लिए बुलाता हूँ। बड़ी संख्या में दिल्ली आएँ।

कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है। वोटर लिस्ट में धांधली कर, मनमाने ढंग से एसआईआर कर, ईवीएम में गड़बड़ी करके लोकतंत्र की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राहुल गांधी जी ने लगातार सबूतों के साथ दिखाया है कि नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग 'वोट चोरी' कर रहे हैं। इसी कड़ी में, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली के जरिए नए जनजागरण की शुरुआत होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मैदान से सिर्फ एक ही नारा गूंजेगा: 'वोट चोर - गद्दी छोड़'।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संदेश में कहा, हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश में लोकतंत्र की नींव रखी। संविधान ने आपको 'वोट का अधिकार' दिया है, इससे देश में लोकतंत्र मजबूत रहता है। चुनी हुई सरकार शासन करती है, लेकिन उसकी चाबी जनता के हाथ में होती है। BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है, जिसके सबूत राहुल गांधी जी ने सामने रखे हैं। ये लड़ाई आपके 'वोट के अधिकार' को बचाने की है। मेरी अपील है कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर - गद्दी छोड़' रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने अपने संदेश में कहा, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी 'वोट चोरी' के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन कर रही है। 'वोट चोर - गद्दी छोड़' रैली इसलिए की जा रही है, क्योंकि चुनाव आयोग कई साल से निष्पक्षता के साथ काम नहीं कर रहा है। मेरी अपील है कि इस 'वोट चोरी' को रोकने के लिए आप सब रामलीला मैदान में एकत्रित हों।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई तीखी बहस के कुछ दिनों बाद हो रही है। लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर तीखी बहस हुई थी। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की तरफ से उठाए गए मुद्दों और सवालों पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

Have something to say? Post your comment
पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

राजनीति : पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

रैली : हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

प्रहार : देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

संसद में हिमाचल : प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

संसद में हिमाचल : हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

चुनाव : क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

 बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

गिनती : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

बिहार चुनाव : विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

अखिलेश यादव ने  में नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में रमाकांत हाती के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया

उड़ीसा : अखिलेश यादव ने में नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में रमाकांत हाती के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया

X