Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राजनीति

More News

उड़ीसा | अखिलेश यादव ने में नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में रमाकांत हाती के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया

Updated on Monday, November 10, 2025 08:06 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उड़ीसा में नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रमाकांत हाती के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक जी के बीच गहरे सम्बंधों को याद करते हुए कहा कि आज उनके सम्बंधों की कल्पना नहीं की जा सकती है। वह राजनीति का दूसरा दौर था। आज तो जो भी भाजपा के करीब गया वह बर्बाद हो गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए दलित, पिछड़े, आदिवासी भाइयों से निवेदन करने आया हॅूं कि इस उपचुनाव में रमाकांत हाती जी की मदद करें और भाजपा से सावधान रहें। भाजपा पूरे देश में एकरंगी फैसला लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि पी डी ए में जो ए हैं वह आदिवासी है। उनको और अल्पसंख्यकों को लेकर ही पी डी ए पूरा होता है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तो आरक्षण बचेगा। सरकारी संस्थाएं प्राईवेट हाथों में जाएगी तो आरक्षण छिनेगा। पिछड़ों का हक और सम्मान नहीं मिल रहा है।

यादव ने कहा कि जनरल या मीडिल क्लास जो पहले से आगे है उनसे हमारी कोई नाराजगी नहीं, लेकिन जो आगे हैं उनसे थोड़े से पीछे तो रहे हम, 100 किलोमीटर पीछे तो न रहें, थोड़ा बराबर तो रहे। हम आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे। हम यहां उड़ीसा में पीडीए का बीज बोने आए है। हम लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे। जो माताएं, बहनें हैं उनकी लड़ाई हम दिल्ली में भी लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि अखबारों में खबर छपी है कि 01 करोड़ 20 लाख की अवैध शराब और गांजा पकड़ा गया है, यहां डबल इंजन सरकार क्या कर रही है? एक इंजन शराब संभाल रहा है और दूसरा इंजन गांजा संभाल रहा है।

यादव ने कहा कि उड़ीसा में समर्थन लेकर भाजपा ने अपना रास्ता बना लिया। आज उड़ीसा में भाजपा की सरकार है। वे कमाल के लोग है जो दूसरे दल का प्रत्याशी था, वहीं चोरी हो गया। यहां भी चोरी हो रही है। अभी तक तो हम लोग वोट की चोरी समझते थे लेकिन अब पता लगा कि पहले सरकार चोरी हो गई, अब उनके प्रत्याशी भी चोरी हो गए।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी तब हुई जब मैं मुख्यमंत्री रहते एक बार उड़ीसा आया था,। तब यहां के मुख्यमंत्री से मैंने लैपटॉप बांटे जाने की बात कही थी। फिर कुछ समय बाद देखा कि उड़ीसा में भी लैपटॉप बांटने की खबर आई है। अखबारों में विज्ञापन छपा था काम बोलता है। हमारा काम उड़ीसा में भी बोल रहा था। यहां लैपटॉप सबको नहीं मिला। हमने यूपी में सबको लैपटॉप दिया था।

Have something to say? Post your comment
पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

राजनीति : पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

रैली : हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

प्रहार : देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

संसद में हिमाचल : प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

संसद में हिमाचल : हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

चुनाव : क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

 बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

गिनती : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

बिहार चुनाव : विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

X