दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस की रैली हो रही है। 'वोट चोरी' के मुद्दे पर पार्टी के अलग-अलग नेता रैली को संबोधित कर रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके। पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ यह अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सत्ता के लोग सोचते हुए कि देश में हर जगह पर वोट चोरी करेंगे तो ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ता लड़ेंगे।
गोगोई ने कहा कि जब लोकसभा में बीजेपी का 400 पार का नारा पूरा नहीं हो पाया तो उसने वोट चोरी शुरू की। क्योंकि बीजेपी को पात था कि आने वाले चुनावों में उसकी मुश्किलें बढ़ेंगी, क्योंकि जनता उसके खिलाफ है।