देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है। वोटर लिस्ट में धांधली कर, मनमाने ढंग से एसआईआर कर, ईवीएम में गड़बड़ी करके लोकतंत्र की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राहुल गांधी जी ने लगातार सबूतों के साथ दिखाया है कि नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग 'वोट चोरी' कर रहे हैं। इसी कड़ी में, 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली के जरिए नए जनजागरण की शुरुआत होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मैदान से सिर्फ एक ही नारा गूंजेगा: 'वोट चोर - गद्दी छोड़'।