BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संदेश में कहा, हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश में लोकतंत्र की नींव रखी। संविधान ने आपको 'वोट का अधिकार' दिया है, इससे देश में लोकतंत्र मजबूत रहता है। चुनी हुई सरकार शासन करती है, लेकिन उसकी चाबी जनता के हाथ में होती है।
BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है, जिसके सबूत राहुल गांधी जी ने सामने रखे हैं। ये लड़ाई आपके 'वोट के अधिकार' को बचाने की है। मेरी अपील है कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर - गद्दी छोड़' रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।