केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिन भर की पूछताछ के बाद शाम में गिरफ्तार कर लिया।
आप नेता आतिशी का कहना है कि BJP कहती है मनीष सिसोदिया 10,000 करोड़ का घोटाला किया। ये पैसे कहां है? ये पैसे सिसोदिया के घर,बैंक या अन्य जगह पर मिले? एक साल की जांच में भी ED-CBI इसका सबूत नहीं दे पाई। यह गिरफ़्तारी जांच या सरकारी पॉलिसी से नहीं है बल्कि AAP के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "मनीष बेकसूर है। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में गुस्सा है। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।"
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद CBI मुख्यालय के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई।
दिल्ली पुलिस ने मुझे, मंत्री गोपाल राय जी के साथ MLA ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित मेहराबिया, आदिल खान के साथ कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ फतेहपुर बेरी थाने में गिरफ्तार कर लिया है: AAP सांसद संजय सिंह