Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

हिमाचल

More News

नई दिल्ली | 13.38 करोड़ का बिल अटका, 12 लाख की रिश्वत की मांग! CBI ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत तीन को किया गिरफ्तार

Updated on Monday, July 06, 2026 18:11 PM IST

4 लाख रुपये की पहली किश्त लेते ही बिछा CBI का जाल, गुवाहाटी में रंगे हाथ पकड़ा गया बिचौलिया

नई दिल्ली/शिलांग, 6 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में कथित रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शिलांग स्थित प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 13.38 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान जारी कराने के बदले 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में आनंद सिंह चौहान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PIU), NHAI शिलांग, तथा दो निजी व्यक्ति पुनीत अग्रवाल और मनीष अग्रवाल शामिल हैं।

शिकायत के बाद हरकत में आई CBI

CBI के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद 1 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका 13.38 करोड़ रुपये का लंबित बिल प्रोसेस करने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने 12 लाख रुपये की अवैध रकम की मांग की।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अधिकारी ने पहले 4 लाख रुपये अग्रिम देने को कहा और शिकायतकर्ता को निर्देश दिया कि रकम गुवाहाटी में एक निजी व्यक्ति को सौंपी जाए। बाद में उस व्यक्ति ने राशि दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा।

4 लाख रुपये लेते ही बिछा शिकंजा

CBI ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप ऑपरेशन चलाया। एजेंसी ने गुवाहाटी में एक निजी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके तुरंत बाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर और दोनों निजी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कई ठिकानों पर छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपियों के आवास और अन्य परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी ने मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। जांच अब इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि क्या इस कथित रिश्वतखोरी में अन्य अधिकारी या कोई संगठित नेटवर्क भी शामिल है।

CBI ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Have something to say? Post your comment
 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

X