Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

Updated on Friday, October 16, 2026 11:07 AM IST

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय
देहरा, 17 अक्टूबर, 2026: आम जनता को घर-द्वार के समीप प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा जनसमस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी (नागरिक), देहरा द्वारा हरिपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कैंप कार्यालय आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह कैंप कार्यालय प्रत्येक बुधवार प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस पहल से तहसील हरिपुर तथा आसपास के गांवों के लोगों को अपनी समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए देहरा स्थित कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम होगी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को अपने कार्यों के लिए लगभग 20 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कैंप कार्यालय के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा वे अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
इस संबंध में देहरा उपमंडल के सभी विभागों को निर्धारित दिवस पर अपने विभागाध्यक्ष अथवा विभागीय कार्यों की जानकारी रखने वाले सक्षम एवं जिम्मेदार प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके और उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो।

कैंप कार्यालय के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। साथ ही, पात्रता की शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में लोगों का मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

संबंधित विभागों को कैंप कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को विधिवत दर्ज करने तथा नियमानुसार उनके निपटारे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इससे लोगों को अपने कार्यों के लिए संबंधित विभागों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

यह पहल प्रशासन को आमजन के और करीब लाने, जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान तथा सरकारी सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

प्रशासन ने तहसील हरिपुर तथा आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों के समाधान के लिए प्रत्येक बुधवार प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, हरिपुर में आयोजित कैंप कार्यालय में उपस्थित हों।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

X