बीसीएस पहुँच कर एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर स्वर्गीय श्री विमल नेगी जी को श्रद्धांजलि दी और परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिजनों का स्पष्ट मानना है कि नेगी जी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। इस मामले में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो राज्य सरकार के जांच करने पर सामने नहीं आ सकती हैं। इसलिए इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। यही आशंका हमने पहले जताई थी और आज विधान सभा के सत्र के दौरान हमने सीबीआई जाँच की माँग की थी। भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय विमल नेगी जी के परिजनों के साथ है।