Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय

More News

शिमला | सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Saturday, February 28, 2026 07:20 AM IST

सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद: अनुराग सिंह ठाकुर

केरल SIT की जांच नाकाफी, सीबीआई जांच की जद में सोनिया गांधी भी आएं: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, केरलम ईकाई ने दिल्ली में सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के कुख्यात सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच संबंधों के खुलासे व सबरीमाला स्वर्ण लूट की जांच की जद में सोनिया गांधी को भी सम्मिलित करने की माँग की। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी जी और स्वर्ण लूट के कुख्यात सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच बैठकें रहस्यमयी हैं और उन्होंने मांग की कि यह मामला CBI को सौंपा जाए, क्योंकि केरल SIT (विशेष जांच दल) की जांच अप्रभावी है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “कांग्रेस हाईकमान का उन लोगों से सीधा संबंध है जिन्होंने भगवान अय्यप्पा का सोना चुराया है, सोनिया जी और उनके परिवार को करोड़ों अय्यप्पा भक्तों के सामने जवाब देना चाहिए। दो फ्रंट पर कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था, विशेषकर अय्यप्पा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। पहला, जब सबरीमाला केस में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अदालत का निर्णय आया तो भाजपा ने उनके परंपराओं, रीति-रिवाज़ को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। जब कोर्ट का निर्णय आया कि महिलाओं का प्रवेश सबरीमाला मंदिर में हो जो मंदिर की परंपराओं के खिलाफ थे। भाजपा ने उसका विरोध किया लेकिन कांग्रेस ने इसका जश्न मनाया…सिर्फ भाजपा ने अय्यप्पा श्रद्धालुओं की लड़ाई लड़ी, दूसरा सबरीमाला सोना घोटाले में जो अभियुक्त हैं उन्नीकृष्णन पोट्टी, वे बार-बार सोनिया गांधी से मिलते हैं... जो मंदिरों से सोना चुराते हैं उनसे सोनिया गांधी मिलती हैं... हम इसमें CBI जांच की मांग कर रहे हैं। मेरा कांग्रेस से दो सवाल है कि जब कोर्ट का निर्णय आया तो कांग्रेस ने अय्यप्पा श्रद्धालुओं की अस्था के खिलाफ जश्न क्यों मनाया और सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त उन्नीकृष्णन पोट्टी बार-बार सिंडीकेट से क्यों मिले?

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “सोनिया जी ने उन्नीकृष्णन पोट्टी से कई बार मुलाकात की है। इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अदूर प्रकाश और एंटो एंटनी को भक्तों के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए। कई कांग्रेस नेता स्वर्ण लूट से सीधे जुड़े हुए हैं। इसलिए वे जांच से डर रहे हैं। कांग्रेस अय्यप्पा भक्तों के साथ वही नीति अपना रही है जो उन्होंने राम भक्तों के साथ अपनाई थी। कांग्रेस उन्नीकृष्णन पोट्टी के जरिए लूटने में लगी थी, जो सिंडीकेट का हिस्सा है, जो मुख्य अभियुक्त है जिसने साढ़े 4 किलो सोना सबरीमाला मंदिर से चुराया। वह सबरीमाला सोना घोटाले का अभियुक्त है उसकी सोनिया गांधी जी से कई बार बैठकें हुई। कांग्रेस के सांसदों ने बैठकें कराई, महंगे तोहफे लिए, इस मामले में CBI जांच होनी चाहिए। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना जरूरी था?

दिल्ली पुलिस ने विज्ञान भवन से सोनिया गांधी के निवास तक मार्च को बीच में रोक दिया। इसके बाद केरल युवा मोर्चा राज्य अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद सहित अन्य को गिरफ्तार कर हटा दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुराग सिंह ठाकुर ने किया युवा मोर्चा राज्य अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, तथा राज्य महासचिव विष्णु वांचीमाला और गोकुल गोपीनाथ ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां

आज का इतिहास : 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

X