CBI की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
सत्येंद्र जैन बीते 8 महीनो से जेल के अंदर है।
मनीष सिसोदिया को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 477 ए (धोखाधड़ी करने का इरादा) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें नई आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार को तलब किया था। जिसके बाद आप नेता को आठ घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।