मंदिर के भीतर गादेन शार्टसे, द्रेपुंग गोमांग, ग्यूतो और नामग्याल मठों के आचार्य, गांदेन त्री रिनपोछे, शार्पा चोजे, थोंगतोग रिनपोछे और ल्हाग्याला रिनपोछे के युवा अवतार सहित कई वरिष्ठ लामा उपस्थित रहे। प्रार्थना के दौरान तिब्बती मंदिर में लगभग 3500 श्रद्धालु उपस्थित रहे।