Hindi English Monday, 23 June 2025
BREAKING
प्रदेश सरकार की योजनाओं से सशक्त हो रही महिलाएं आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 23 जून का पंचांग प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ने योग आंदोलन को सुदृढ़ करने में आंध्र प्रदेश की योगंधरा पहल की सराहना की प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से उनके क्षेत्र की मौजूदा स्थिति के बारे में चर्चा की राज्यपाल ने विद्या मंदिर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में खेलों की रहेंगी अहम भूमिकाः राज्यपाल ज्वालामुखी की आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक से की अधिकारियों की शिकायत पूर्व आई ए एस अधिकारी श्री अशोक कुमार मोहापात्रा की पुस्तक" आनन्द" को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में लॉच किया गया आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 जून का पंचांग

पर्यटन

More News

पैराग्लाइडिंग | प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा, Bir Billing

Updated on Tuesday, November 28, 2023 09:44 AM IST

प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा, Bir Billing मुख्य रूप से पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श स्थान होने के कारण मार्च से नवंबर के महीनों में हजारों पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग के लिए आते हैं।

भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। शांत परिदृश्य, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कलात्मक मंदिरों के बीच बीर 5,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बीर ट्रेकिंग पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और हैंड ग्लाइडिंग सहित मनोरंजक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। बीड़ कई बौद्ध मठों और एक बड़े स्तूप के साथ तिब्बती शरणार्थीयों का घर है। बिलिंग पैराग्लिडिंग के लिए टेकऑफ़ साइट है और लैंडिंग साइट बीड़ है, सामूहिक रूप से इसे “बीड बिलिंग” कहा जाता है। यहां मुख्यतः तिब्बती समुदाय रहता है और यही कारण है कि बीर की संस्कृति तिब्बती संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित है। बीर पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक-खेल गतिविधियों का केंद्र है और यहां कई पैराग्लाइडिंग स्थल हैं। यह स्थान हिमाचल प्रदेश के सबसे मनोरम मार्गों में से एक है, इसलिए पर्यटक यहां ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं।

बीड़ बिलिंग गगल से 68 किमी, धर्मशाला से 50 किमी, मनाली से 180 किलोमीटर, शिमला से 200 किमी, चंडीगढ़ से 280 किमी, दिल्ली से 500 किमी और एचआरटीसी बसों या निजी सेवाओं के माध्यम से जुड़ा हुआ है। एच.आर.टी.सी. की वोल्वो बस सुविधा सीधी बीड़ से दिल्ली तक उपलव्ध है|

Have something to say? Post your comment
X