Hindi English Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें • हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया • विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश • पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान • 22 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 22 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल • ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान

Updated on Wednesday, October 21, 2026 17:10 PM IST

पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान
मुख्यमंत्री ने संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारम्भ, निभाया वायदा
हमीरपुर, चम्बा और पालमपुर के लिए 4 माह में शुरू होगी हेेलीकॉप्टर सेवाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर प्रवास के दौरान किया वायदा निभाते हुए आज शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान के अंतर्गत आरम्भ हेली-हॉप हिमाचल हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी।

इस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर प्रातः 9ः55 बजे संजौली से उड़ान भरेगा और 10ः30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद प्रातः 10ः50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए उड़ान होगी जो 11ः25 बजे पहुंचेगी। वापसी में रिकांगपिओ से प्रातः 11ः30 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12ः05 बजे हेलीकॉप्टर रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद 12ः10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान होगी और दोपहर 12ः45 बजे संजौली पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में 3 दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर, चम्बा और पालमपुर के लिए चार माह में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल महज एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ों में बदलते वक्त, नई सोच और विकास की असीम संभावनाओं का प्रतीक है। इससे सफर का समय कम होगा, पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों को सुगम, सहज और समयबद्ध सम्पर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिमला में हवाई क्नेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने के लिए जमीन चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हवाई सेवाआंे का विस्तार किया जा सके।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन उड़ानों के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण की पूरी राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। इस पर सरकार द्वारा लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास पर भी काम कर रहे हैं, ताकि हवाई परिवहन सुविधाओं का और विस्तार किया जा सके।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा स्थित गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भी दृढ़ता से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए अपने स्रोतों से 2400 करोड़ रुपये की राशि लोगों को वितरित की जा चुकी हैं। इस हवाई अड्डे के विस्तार के बाद इसे हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच स्पष्ट है कि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधाओं से जोड़ें, लोगों का समय बचाएं और विकास के अवसरों को हर क्षेत्र तक पहंुचाया जाए।


इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, आयुक्त नगर निगम सचिन कंवल, पार्षदगण, पवन हंस लिमिटेड के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
 दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें

शिमला : दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें

हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया

भूमि पूजन : हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया

फीनिक्स स्कूल बैहना में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस स्कूल मनाया गया

दिवस : फीनिक्स स्कूल बैहना में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस स्कूल मनाया गया

विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

धर्मशाला : विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

X