हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता के कर कमलों द्वारा हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर विशाल जगोता ने ग्राम निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सब भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से भव्य मंदिर बनेगा व्यक्ति तो एक माध्यम होता है और हरे कृष्णा संस्था इस मंदिर का निर्माण करेगी ।
जगोता इस श्री कृष्ण मंदिर को भूमि दान करने पर रामप्यारी को श्रेय दिया कि यदि रामप्यारी ने जमीन नहीं दी होती तो यह मंदिर भी नहीं बनता उन्होंने अपने स्वर्गीय पति श्री दलेल सिंह चंदेल के नाम से भूमि दान की क्योंकि उनका सपना था कि महिला मंडल भवन के साथ मन्दिर का भी निर्माण हो।
जगोता ने बताया कि इस भूमि पूजन में पंडित रवी कांत शर्मा, हरे कृष्णा संस्था के सदस्य सोनू , ऊषा शर्मा, कमल महाजन,राजीव शर्मा, विशाल रतवान , जितेंद्र कुमार , करप्रीत सिंह ,ग्राम पंचायत हरलोग के पूर्व प्रधान रूप लाल शर्मा , पूर्व बीडीसी सदस्य सीमा शर्मा, पूर्व उपप्रधान ज्ञान चंद, जगदीश चंदेल, पूर्व वार्ड सदस्य बलवंत सिंह, महिला मण्डल हरलोग की प्रधान मीना चंदेल, वरिष्ठ उपप्रधान रामप्यारी, सचिव सुनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष मीना कुमारी , मुख्य सलाहकार विद्या शर्मा उप प्रधान कांता शर्मा और अन्य कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थी।