Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा • विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल • 20 अक्टूबर 2026 का पंचांग: दशहरा विशेष • आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी ओपेरा हाउस का महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने आधिकारिक उद्घाटन किया था • आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल • 19 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

Updated on Monday, October 19, 2026 21:06 PM IST

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से किया सम्बोधित, दशहरा उत्सव शाहपुर को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा।

कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मादक पदार्थ चिट्टे के विरूद्ध जन जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी चिट्टा वाकाथॉन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए चिट्टे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन से इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा न केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और पूरे समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यह युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने के साथ-साथ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे के चंगुल से बचाना सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभावों को समझने और अपने मित्रों तथा आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलकूद, शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और अन्य सकारात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे स्वस्थ एवं सार्थक जीवन जी सकें।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी बच्चों तथा युवाओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के प्रयास केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने और जन-जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त वातावरण तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने और इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा और शाहपुर की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

शाहपुर के दशहरा मैदान में उपस्थित उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिट्टा के उन्मूलन के लिए शाहपुर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि एंटी-चिट्टा वाकाथॉन भी इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।

इस अवसर पर महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चिट्टा के उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग का आह्वान किया।

एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

X