Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान • शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया • उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

हिमाचल

More News

केलांग | उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Updated on Saturday, October 17, 2026 17:46 PM IST

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

केलांग, 17 अक्टूबर, 2026....उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में पीएसी (PAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के साथ-साथ लाहौल-स्पीति जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत सीवरेज व्यवस्था, कृषि विभाग के अंतर्गत करगा में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना, केलांग में अग्निशमन केंद्र, त्रिलोकीनाथ मैदान के सौंदर्यीकरण तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त एसकेटीटी भूमि अधिग्रहण, सीमा सड़क संगठन (BRO) से संबंधित कार्यों, सड़क किनारे यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास तथा हेलिपोर्ट निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (FRA) और वन संरक्षण अधिनियम (FCA) से संबंधित स्वीकृतियों के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कुकुमसेरी कॉलेज मैदान, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति तथा उदयपुर सिविल अस्पताल से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। वन संरक्षण अधिनियम (FCA) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से पौध सामग्री उपलब्ध करवाने की योजना तथा संबंधित परियोजना की स्वीकृति के विषय पर चर्चा की गई। सर्दियों के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोंधला में शीतकालीन जलापूर्ति व्यवस्था तथा प्रत्येक घर तक एंटी-फ्रीज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिले के 60 विद्यालयों में सोलर पैनल स्थापित करने की योजना की समीक्षा की गई। इसके अलावा तिंदी में पर्यटक सूचना केंद्र के निर्माण एवं उसके पूर्ण होने के बाद संचालन, जिस्पा में क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण, विद्यालयों के लिए ईंधन लकड़ी की व्यवस्था तथा काजा में उच्च ऊंचाई प्रशिक्षण एवं खेल केंद्र (High Altitude and Sports Centre) से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सिस्सू में नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना तथा गुस्ख्यार में वन स्टॉप सेंटर भवन के निर्माण से संबंधित विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे।

बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस बैठक में विधायक अनुराधा राणा, एसडीएम कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर ओम प्रकाश, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, डीएसपी केडी शर्मा, तहसीलदार विकास कुमार, नायब तहसीलदार शेर सिंह, बीडीओ मनीष राय, अधिशाषि अभियंता जलशक्ति विभाग अजय गुप्ता, अधिशाषि अभियंता लोक निर्माण विभाग अश्वनी गुलेरिया, अधिशाषि अभियंता विद्युत विभाग सूर्या शर्मा,सहित राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

X