Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा • विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल • 20 अक्टूबर 2026 का पंचांग: दशहरा विशेष • आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी ओपेरा हाउस का महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने आधिकारिक उद्घाटन किया था • आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल • 19 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Monday, October 19, 2026 21:13 PM IST

कांग्रेस की बिल्ली थैले से बाहर आ चुकी है, भाजपा की मुट्ठी बंद थी, है और रहेगी; प्रदेश की जनता अब आर-पार के मूड में : डॉ. बिंदल

शिमला, 19 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेता पिछले चार वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी होने का आरोप लगाकर जनता का ध्यान अपनी सरकार की विफलताओं से भटकाने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और अंतर्विरोध पूरी तरह जगजाहिर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बिल्ली थैले से बाहर आ चुकी है और मुख्यमंत्री को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय अपना घर संभालना चाहिए।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश के अनेक बार मुख्यमंत्री रहे और उनका राजनीतिक योगदान किसी एक परिवार अथवा गुट तक सीमित नहीं था। ऐसे वरिष्ठ नेता की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति कांग्रेस के भीतर चल रहे राजनीतिक अंतर्विरोधों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में चुनिंदा नेताओं की उपस्थिति और वरिष्ठ नेतृत्व की गैरमौजूदगी अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा रोहड़ू के कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं लगाए जाने को लेकर की गई टिप्पणी भी महत्वपूर्ण है। प्रतिभा सिंह ने कहा था कि वीरभद्र सिंह की तस्वीर हटाकर उन्हें जनता के हृदय से दूर नहीं किया जा सकता। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह केवल भावनात्मक टिप्पणी नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर व्याप्त असंतोष और अंतर्विरोधों का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में असंतोष कोई नई बात नहीं है। इसी राजनीतिक अंतर्विरोध के चलते कांग्रेस के छह वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के भीतर लगातार मतभेद सामने आते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी पार्टी की स्थिति पर जवाब देने के बजाय भाजपा पर निराधार टिप्पणियां करते हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की मुट्ठी बंद थी, बंद है और बंद रहेगी। कांग्रेस अपने घर की चिंता करे। प्रदेश की जनता ने पिछले चार वर्षों में बहुत कष्ट झेले हैं और अब जनता आर-पार के मूड में है।” उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में व्यापक नाराजगी है।

संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए डॉ. बिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में आज पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के लगभग 8,000 पोलिंग बूथों पर संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश के 171 मंडलों में 171 अनुभवी विस्तारक तैनात किए गए हैं, जो बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करना है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा दस दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत रामपुर से होगी और यह प्रवास जनजातीय क्षेत्रों से होते हुए भरमौर तक पहुंचेगा। वहीं नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह का दूसरा संगठनात्मक प्रवास 25 से 29 अक्टूबर तक कांगड़ा जिले में प्रस्तावित है।

प्रेस वार्ता के आरंभ में डॉ. बिंदल ने दुर्गाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ प्रदेश के जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

X