Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल

More News

धर्मशाला | धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

Updated on Tuesday, October 20, 2026 20:33 PM IST

*धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया
*शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
*केवल सिंह पठानिया ने किया भव्य स्वागत, उत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा

शाहपुर, 20 अक्तूबर :हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर माह में आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने सोमवार को जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। पर्यटकों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर में सत्र आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

शाहपुर पहुंचने पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया की दूरदर्शी सोच से शाहपुर दशहरा उत्सव निरंतर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह नई पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने शाहपुर की जनता से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया विधानसभा में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधायकों में शामिल हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें सदैव उनका मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी उनके सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष बविता, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षदगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरयाम सिंह व ओंकार राणा, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ठाकुर व संदीप, भटियात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, कांग्रेस जिला महासचिव अजय बबली, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, नीना ठाकुर, सरिता सैनी और मनीष पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

X