Hindi English Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें • हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया • विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश • पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान • 22 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 22 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल • ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें

Updated on Wednesday, October 21, 2026 18:38 PM IST

# दशहरा मंच से मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली पर शिवानी ठाकुर का हमला, बोलीं—जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें

**सुन्नी-लूरी सड़क पांच महीने बंद रहने पर उठाए सवाल, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी कार्यालयों में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया**

**शिमला।** भाजपा नेत्री एवं जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए दशहरा समारोह के मंच से उनके संबोधन की भाषा शैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में लोग देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने आते हैं, न कि राजनीतिक बयानबाजी सुनने। ऐसे मंच से जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

शिवानी ठाकुर ने कहा कि वह 26 पंचायतों की निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मंत्री को विपक्ष के सवालों का जवाब विकास कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर देना चाहिए, न कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे जनप्रतिनिधियों का अपमान हो।

### सुन्नी-लूरी सड़क को लेकर उठाए सवाल

शिवानी ठाकुर ने सुन्नी-लूरी सड़क का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़क करीब पांच महीने तक बंद रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सवाल किया कि जब सड़क लंबे समय से बंद थी, तो इस समस्या पर समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क का दोबारा खुलना अच्छी बात है, लेकिन लोगों को इतने लंबे समय तक परेशानी क्यों झेलनी पड़ी, इसका जवाब भी मिलना चाहिए। उन्होंने मंत्री से पूछा कि यदि सड़क पर पत्थर गिरने या अन्य किसी समस्या की आशंका थी, तो क्या इसका समाधान सड़क को लंबे समय तक बंद रखने के अलावा नहीं निकाला जा सकता था?

### पूर्व सरकारों के कार्यकाल का भी किया जिक्र

भाजपा नेत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकारों और जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने जय बिहारी लाल खाची, विद्या स्टोक्स और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय भगत राम चौहान के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कार्यों को आज भी स्थानीय लोग याद करते हैं। शिवानी ठाकुर ने कहा कि विपक्ष से सवाल पूछने से पहले सरकार को अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और अधूरे वादों पर भी जवाब देना चाहिए।

### रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी घेरा

शिवानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि दशहरा समारोह में मंत्री ने विकास योजनाओं और करोड़ों रुपये के कार्यों का उल्लेख तो किया, लेकिन युवाओं के रोजगार, सुन्नी में सरकारी कार्यालयों की स्थिति, अस्पताल में स्टाफ की कमी तथा बिजली और पानी से संबंधित कार्यालयों की समस्याओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं की।

उन्होंने क्षेत्र में कथित अवैध डंपिंग का मुद्दा भी उठाया और कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

### जनप्रतिनिधियों के लिए भाषा की मर्यादा जरूरी

शिवानी ठाकुर ने मंत्री के संबोधन में इस्तेमाल किए गए कथित आपत्तिजनक शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दशहरा समारोह में पंचायतों के पूर्व एवं वर्तमान प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ऐसे में उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक वरिष्ठ मंत्री हैं और उनसे जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा की जाती है। शिवानी ठाकुर ने कहा कि विपक्ष सरकार से सवाल पूछता रहेगा, क्योंकि जनता के मुद्दों को उठाना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है।

अंत में उन्होंने मंत्री से अपनी भाषा पर संयम रखने और विपक्ष के सवालों का जवाब तथ्यों तथा विकास कार्यों के आधार पर देने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया

भूमि पूजन : हरलोग में भगवान श्री कृष्ण के मन्दिर का भूमि पूजन किया

फीनिक्स स्कूल बैहना में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस स्कूल मनाया गया

दिवस : फीनिक्स स्कूल बैहना में विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस स्कूल मनाया गया

विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

धर्मशाला : विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशों पर हरिपुर में एसडीएम का कैंप कार्यालय आयोजित, जनसमस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान

शिमला : पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान

ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

X