प्रोफेसर सिकंदर कुमार के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से बाबा साहेब को 'भारत रत्न' प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित करने, भीम ऐप शुरू करने, संविधान दिवस मनाने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाकर वाल्मीकि समाज को न्याय दिलाने तथा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने जैसे निर्णयों को ऐतिहासिक बताया।