Hindi English Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल • 26 नवंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 26 नवंबर का इतिहास: संविधान दिवस, मुंबई हमला और आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • 26 नवंबर 2026 का राशिफल: गुरुवार को किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल • श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल • हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित • SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 25 नवंबर 2026 का पंचांग

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रांति का स्रोत है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Updated on Thursday, November 27, 2025 08:01 AM IST

हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रांति का स्रोत है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने संविधान के संस्थापकों को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने विश्व इतिहास में सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा संविधान विश्व इतिहास के सबसे बड़े गणतंत्र का स्रोत है। यह विविधता में एकता का स्रोत है। यह विषमताओं की पृष्ठभूमि में स्थापित समानता का स्रोत है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रांति का स्रोत है। यह व्यक्तिगत गरिमा और हमारी राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने का स्रोत है। यह हमारी बहुस्तरीय और बहुआयामी शासन प्रणाली का स्रोत है। यह निरंतरता और परिवर्तन का स्रोत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का संविधान हमारा राष्ट्रीय ग्रंथ है। संविधान में निहित मूल्यों के अनुरूप संस्थाओं और व्यक्तिगत जीवन का संचालन करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव की बात है कि आम जनता से लेकर विशेषज्ञों तक, सभी का हमारे संविधान में विश्वास बढ़ता जा रहा है। "इस विषय पर संविधान क्या कहता है?" इस प्रश्न का उत्तर किसी भी कार्य या व्यवस्था की उपयुक्तता का मानदंड बन गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा संविधान एक विधायी दस्तावेज़ होने के बावजूद, जनभागीदारी और व्यापक प्रतिनिधित्व के माध्यम से लोगों के लिए एक संदर्भ ग्रंथ बन गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भावी पीढ़ियाँ संविधान से जुड़ाव महसूस करती रहें, बच्चों को संविधान के बारे में रोचक जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। बच्चों को नागरिक शास्त्र की पाठ्यपुस्तकों में संविधान के बारे में पढ़ाया जाता है। हालाँकि, संविधान का बाल-सुलभ संस्करण तैयार करना बच्चों में रुचि और जागरूकता बढ़ाने में बहुत सहायक होगा। यह संविधान विशेषज्ञों और विभिन्न भारतीय भाषाओं के बाल साहित्य लेखकों के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सकता है। जब बच्चे का जीवन-दृष्टिकोण विकसित हो रहा हो, तभी संवैधानिक आदर्शों और कर्तव्यों को आत्मसात करके एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद संसदीय प्रणाली को अपनाया था। संविधान में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका की शक्तियों, कर्तव्यों और प्रक्रियाओं के लिए विस्तृत प्रावधान हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के ये तीनों अंग आपसी समन्वय के माध्यम से अपने-अपने कर्तव्यों के निर्वहन में हमारी संवैधानिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक समन्वित संवैधानिक व्यवस्था से हमारे नागरिकों को लाभ होगा और हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि अन्य सेवाओं की तरह न्याय भी घर-द्वार पर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ज़मीनी स्तर पर लोगों को कानूनी सहायता आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आज़ादी के बाद से अब तक हुई प्रगति पर विचार करना चाहिए और सभी को न्याय दिलाने के लिए अथक प्रयास करने चाहिए।

Have something to say? Post your comment
26 नवंबर का इतिहास: संविधान दिवस, मुंबई हमला और आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज का इतिहास : 26 नवंबर का इतिहास: संविधान दिवस, मुंबई हमला और आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज ही के दिन सूरीनाम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता प्राप्त की

आज का इतिहास : आज ही के दिन सूरीनाम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता प्राप्त की

आज ही के दिन ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की प्रसिद्ध पुस्तक On the Origin of Species प्रकाशित हुई। इस पुस्तक ने जीवों के विकास और प्राकृतिक चयन के सिद्धांत को वैज्ञानिक चर्चा का केंद्र बनाया

आज का इतिहास : आज ही के दिन ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की प्रसिद्ध पुस्तक On the Origin of Species प्रकाशित हुई। इस पुस्तक ने जीवों के विकास और प्राकृतिक चयन के सिद्धांत को वैज्ञानिक चर्चा का केंद्र बनाया

आज ही के दिन इटली के दक्षिणी क्षेत्र में Irpinia भूकंप आया, जिसमें हजारों लोगों की जान गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ

आज का इतिहास : आज ही के दिन इटली के दक्षिणी क्षेत्र में Irpinia भूकंप आया, जिसमें हजारों लोगों की जान गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ

 आज ही के दिन  माइक टायसन ने ट्रेवर बर्बिक को हराकर 20 वर्ष की उम्र में इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन माइक टायसन ने ट्रेवर बर्बिक को हराकर 20 वर्ष की उम्र में इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था

आज ही के दिन  भारत में स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर वाला पहला डाक टिकट जारी किया गया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत में स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर वाला पहला डाक टिकट जारी किया गया था

 आज ही के दिन माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला ग्राफिकल ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 1.0 जारी किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला ग्राफिकल ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 1.0 जारी किया था

 आज ही के दिन इंदिरा गांधी का जन्म इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ, वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंदिरा गांधी का जन्म इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ, वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

 आज ही के दिन भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था

आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय का 17 नवंबर 1928 को निधन हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय का 17 नवंबर 1928 को निधन हुआ था

X