Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | संविधान और बाबा साहेब के नाम पर कांग्रेस का दोगलापन उजागर : सुरेश कश्यप

Updated on Saturday, December 06, 2025 13:20 PM IST

संविधान को सबसे अधिक चोट कांग्रेस ने ही पहुँचाई, भाजपा ने किया उसे सशक्त : सुरेश कश्यप

शिमला। हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान की चिंता दिखाना सरासर राजनीतिक पाखंड है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने दशकों तक संविधान का दुरुपयोग किया, उसे कुचलने का काम किया, आज वही पार्टी संविधान के रक्षक होने का ढोंग कर रही है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी पार्टी ने संविधान की मूल भावना को सबसे अधिक चोट पहुँचाई है, तो वह कांग्रेस है। देश में सबसे अधिक बार अनुच्छेद 356 लगाकर निर्वाचित सरकारों को गिराने का काम कांग्रेस ने किया। आपातकाल थोपकर नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनने वाली भी कांग्रेस ही थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संविधान का रक्षक बताना कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है। जिस कांग्रेस के शासन में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों को केवल वोट बैंक समझा गया, आज वही बाबा साहेब के नाम पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया है। पंचतीर्थ निर्माण हो, संविधान दिवस का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन हो, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को और मजबूत करना हो या गरीब, शोषित, वंचित वर्गों को सीधा लाभ देने वाली योजनाएं—यह सब भाजपा सरकार की अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कमजोर वर्गों को केवल अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने उन्हें सम्मान, अधिकार और मुख्यधारा में स्थान देने का कार्य किया। सुरेश कश्यप ने विनय कुमार द्वारा दिए गए बयान को भी खोखला बताते हुए कहा कि कांग्रेस केवल प्रतीकात्मक राजनीति करने में माहिर है, जबकि वास्तविक सामाजिक सशक्तिकरण भाजपा के शासन में हुआ है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को आज सबसे मजबूत हाथ भाजपा के हैं। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल किया कि हिमाचल में अनुसूचित जाति और कमजोर वर्गों के लिए उनकी सरकार ने अब तक क्या ठोस किया है—यह जनता को जवाब देना होगा।

अंत में डॉ. सिकन्दर कुमार ने कहा कि बाबा साहेब किसी एक पार्टी की बपौती नहीं हैं, लेकिन उनके नाम पर झूठी राजनीति करने का नैतिक अधिकार कांग्रेस ने कब का खो दिया है। भाजपा उनके विचारों को सच्चे अर्थों में देश की नीति और नीयत का हिस्सा बना रही है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X