Hindi English Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल • 26 नवंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 26 नवंबर का इतिहास: संविधान दिवस, मुंबई हमला और आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • 26 नवंबर 2026 का राशिफल: गुरुवार को किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल • श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल • हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित • SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 25 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | सुक्खू बताएँ, क्या हिमाचल में एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में कटौती की तैयारी: अनुराग ठाकुर

Updated on Saturday, May 25, 2024 04:34 AM IST

सुक्खू बताएँ, क्या हिमाचल में एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में कटौती की तैयारी: अनुराग ठाकुर

मोदी जी ने आर्थिक रूप कमजोर सवर्णों को भी दिया 10% आरक्षण: अनुराग ठाकुर

कुटलैहड़/ नैनादेवी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जब 10 जनपथ के इशारों पर SC,ST, OBC का हक़ मारने की तैयारी कर रही थी, तो क्या मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसका विरोध किया था? अगर नहीं तो क्या सुक्खू हिमाचल में भी SC, ST, OBC का हक़ मारने जा रहे हैं, उनके आरक्षण में कटौती कर के तुष्टिकरण के लिए अपने वोट बैंक को देने जा रहे हैं? मोदी जी ने आर्थिक रूप कमजोर सवर्णों को भी सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण देने काम किया , मगर आरक्षण विरोधी कांग्रेस को यह भी हज़म नहीं हो पा रहा है।

श्री अनुराग ठाकुर ने यह बातें कुटलैहड़ और श्री नैना देवी विधानसभा में अपने दर्जन भर से अधिक कार्यक्रमों और जनसभाओं के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को सेना और एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के मुद्दों पर भी जमकर घेरा।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "कांग्रेस अपने अस्तित्व से लेकर आज तक एससी, एसटी और ओबीसी विरोधी रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सदा ही एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के उत्थान के लिए कार्य करती आई है। वह कांग्रेस ही है जिसने भारत में को धार्मिक आधार पर आरक्षण देने कि बीमारी शुरू की है। जहां भी इनकी राज्य सरकारें आती हैं वहां यह लोग एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों- बहनों का आरक्षण छीन कर तुष्टिकरण के लिए अपने वोट बैंक को दे देते हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू लोगों को क्यों नहीं बताते की क्या हिमाचल में भी वो एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण में कटौती की तैयारी में हैं या नहीं”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया की पिछले 10 वर्षों में वंचित हीं मोदी सरकार की वरीयता में रहे हैं। एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का जो विकास मोदी जी ने किया है वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाई बहन आज खुल कल भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। हमीरपुर समेत संपूर्ण हिमाचल में प्रतिदिन सैकड़ो एससी, एसटी और ओबीसी परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि मोदी सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ इन्हीं को मिला है।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एससी समाज कल्याण के लिए प्रतिवर्ष मात्र ₹40 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया जाता था। आज, भाजपा सरकार में एससी समुदाय के कल्याण का बजट ₹1 लाख 40 हजार करोड़ से अधिक है। प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में, सामाजिक न्याय मंत्रालय के बजट में अनुसूचित जातियों पर विशेष ध्यान देने के साथ 90% की पर्याप्त वृद्धि हुई है। आज कांग्रेस वाले अपनी स्पष्ट हार को देखते हुए संविधान का नाम लेकर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है की कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कम करके आंका है। कांग्रेस ने तो संविधान सभा के लिए बीआर अंबेडकर के चुनाव का भी विरोध किया था। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन बीआर अंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "बाबा साहेब अम्बेडकर जी को भारत रत्न से तब सम्मानित किया गया जब जनता दल की सरकार भाजपा के समर्थन से सत्ता में थी। आज मोदी जी ने बाबा साहब को उनका उचित सम्मान दिया है। मोदी जी ने मऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन में पंच तीर्थ का निर्माण किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर से धारा 370 के निरस्त होने के बाद आज वहां अनुसूचित जाति के लोगों को आरक्षण मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना जिससे 12 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए, उसमें 1.5 करोड़ किसान एससी समुदाय से हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 35% तक दलित महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले हैं । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 71% लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के 80% लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान हैं जो एससी, एसटी और ओबीसी से आते हैं। आज 58% स्कॉलरशिप हमारे एसटी और एससी छात्रों को मिला है। मुद्रा योजना का 18% से ज्यादा लाभ हमारे एससी भाइयों बहनों को मिला है। आवास योजना के अंतर्गत लगभग 54 से 55% लाभ हमारे एससी और एसटी भाइयों बहनों को मिला है। मोदी जी पीएम विश्वकर्म योजना लेकर आए जिसका सबसे बड़ा लाभ एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को मिल रहा है। यही नहीं, नरेंद्र मोदी जी ने भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या का एयरपोर्ट भी बनाया है और आज महान संत रविदास जी की भव्य प्रतिमा वाराणसी में बन रही है एवं उनका भव्य धाम मध्य प्रदेश में बन रहा है।"
अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में भी एससी समुदाय के उत्थान के लिए दशकों से कार्य करती आ रही है। "1998 में जब भारतीय जनता पार्टी कि प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के नेतृत्व में सरकार बनी तब उस समय अनुसूचित जाति उप योजना का बजट मात्र 11% था जबकि अनुसूचित जाति कि जनसंख्या 25% थी। इसे देखते हुए प्रोफेसर धूमल जी ने अनुसूचित जाति का बजट 11% से बढ़ाकर 25% कर दिया था। यही नहीं धूमल जी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक अंबेडकर भवन का भी निर्माण कराया था और उस समय अनुसूचित जाति के 2000 मेधावी छात्रों के लिए डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की थी। इसमें प्रतिवर्ष प्रति विद्यार्थी को ₹10,000 मिलते थे। धूमल जी ने उस समय अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों के लिए माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ किया था जिसके अंतर्गत उन्हें फ्री गैस चूल्हा दिया गया। धूमल जी ने अनुसूचित जाति वर्ग कि बस्तियों में गुरु रविदास सार्वजनिक सुविधा उन्नयन योजना के अंतर्गत गलियों, नालियों और उचित रोशनी के प्रबंधन हेतु विशेष तौर पर ₹10 लाख तक का अनुदान देना भी प्रारंभ किया था।"

अनुराग ठाकुर ने बताया, "श्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान लोकसभा के पहले दलित अध्यक्ष के रूप में श्री जीएमसी बालीयोगी की ऐतिहासिक नियुक्ति हुई थी। भाजपा ने श्री रामनाथ कोविन्द को भारत का पहला दलित राष्ट्रपति और श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पहली आदिवासी राष्ट्रपति नियुक्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में नए मंत्रिमंडल में गरीबों को, पीड़ितों को, शोषितों को, वंचितों और समाज के दबे कुचले लोगों का प्रतिनिधित्व दिया। मंत्रिपरिषद में रिकॉर्ड 12 अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के मंत्री शामिल हैं जिसमें 2 कैबिनेट मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी रिकॉर्ड स्तर पर एससी, एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।"

Have something to say? Post your comment
विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला : विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

शिमला : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

शिमला : एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

शिमला : हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

धर्मशाला : SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी

शिमला : संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी

वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’

धर्मशाला : वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’

प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

धर्मशाला : विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

X