Hindi English Monday, 23 November 2026
BREAKING
• प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल • शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन • 23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार • 23 नवंबर 2026 का पंचांग, वैकुंठ चतुर्दशी और शुभ मुहूर्त • 23 नवंबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और निधन • मेष से मीन राशि तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा • मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन • मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

Updated on Sunday, November 22, 2026 17:49 PM IST

प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, विद्यार्थियों को दी बधाई

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में डिग्रियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का एक पड़ाव मात्र नहीं है, बल्कि यह जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत भी है। यह वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और सपनों के साकार होने का उत्सव है। इस उपलब्धि को हासिल करने में विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण होने के साथ-साथ समाज और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी है। शिक्षा का अर्थ केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि सोचने, समझने, शोध करने, नवाचार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसके शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होते हैं।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, डेटा साइंस और डिजिटल तकनीक के तेजी से विस्तार के दौर में शिक्षा व्यवस्था को युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन, अनुसंधान और नवाचार के लिए भी तैयार करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को विकास और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार मानती है। हिमाचल के युवाओं को आधुनिक ज्ञान और तकनीक से जोड़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरदराज के गांवों में रहने वाले बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2021 में प्रदेश देश में 21वें स्थान पर था जबकि अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य सरकार ने पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की है तथा 156 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। अगले शैक्षणिक सत्र से 100 नए सीबीएसई स्कूल खोलने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य शिक्षकों की उपलब्धता जरूरी है। इसी दिशा में शिक्षा विभाग में 10 हजार पद भरे गए हैं जबकि तीन हजार और शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा आर्थिक कमजोरी के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा में समानता को बढ़ावा देने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से जाति संबंधी कॉलम हटाने का निर्णय लिया गया है। बच्चों की पहचान उनकी प्रतिभा और मेहनत से होनी चाहिए जबकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत देश और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत विधवाओं और दिव्यांग माता-पिता के पात्र बच्चों को प्रोफेशनल एवं उच्च शिक्षा में प्रवेश मिलने पर सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 88 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 92 करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं। प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था, जिसे अब बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया गया है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी और 3 टेस्ला-एमआरआई मशीनों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों का उल्लेख करते हुए हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई में सहयोग के लिए केंद्र सरकार और भारत के मुख्य न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कुलाधिपति हरमोहिंदर सिंह बेदी, कुलपति एस.पी. बंसल, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

धर्मशाला : विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

शिमला : एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : 23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

शिमला : मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 नवंबर 2026 का पंचांग

22 नवंबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 नवंबर 2026 का पंचांग

मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

शिमला : मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

शिमला : कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला : राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

X