Hindi English Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन • मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया • प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है • 22 नवंबर का इतिहास: देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं • 22 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल • मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की • कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार • राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित • पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से कर्ण नंदा की शिष्टाचार भेंट, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं • राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Updated on Saturday, November 21, 2026 07:38 AM IST

एसजेवीएन के ऊर्जा संरक्षण जागरूकता अभियान में 2.38 लाख विद्यार्थियों ने लिया भाग
पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऊर्जा संरक्षण आवश्यकः राज्यपाल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्रदूषण कम करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ऊर्जा संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश में पिछले 21 वर्षों से स्कूली विद्यार्थियों के बीच ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) और एसजेवीएन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कक्षा पांचवीं से सातवीं तथा आठवीं से दसवीं तक के 2,38,548 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो युवा विद्यार्थियों में बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता को दर्शाता है।

उन्होंने ऊर्जा के सत्त उपयोग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऊर्जा आधुनिक विकास का आधार है, लेकिन इसका विवेकपूर्ण उपयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हमारी दिनचर्या में किए गए छोटे-छोटे बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऊर्जा बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं’ और ‘बीईई स्टार लेबल की विशेषताएं, मजबूत ऊर्जा सुरक्षा’ जैसे विषय समाज को महत्वपूर्ण संदेश देते हैं।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को ऊर्जा-सुरक्षित, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक होने चाहिए। उन्होंने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत क्षमता हासिल करने तथा वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्यों के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम और उजाला जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 31 जुलाई, 2026 तक देश की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित स्थापित विद्युत क्षमता 300.50 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो देश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता का 54 प्रतिशत से अधिक है। राज्यपाल ने एसजेवीएन को 50,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

राज्यपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी केवल चित्र नहीं बना रहे हैं, बल्कि अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर, नीति-निर्माता और जिम्मेदार नागरिक बनकर सत्त विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने विजेता प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करती है। उन्होंने 2.38 लाख से अधिक विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी का उल्लेख करते हुए प्रतियोगिता से जुड़ी एसजेवीएन की विभिन्न गतिविधियों, पहलों और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत करवाया।

कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल सरस्वती पैराडाइज स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य महाप्रबंधक सीमा कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

निदेशक (परियोजनाएं) राजेश चंदेल, राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, एसजेवीएन के अधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

शिमला : मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है

22 नवंबर का पंचांग : प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है

मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

शिमला : मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

शिमला : कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला : राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण

पालमपुर : पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण

X