Hindi English Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया • 21 नवंबर 2026 का पंचांग • 21 नवंबर का इतिहास: फोनोग्राफ से लेकर विश्व टेलीविजन दिवस तक, जानें आज की प्रमुख घटनाएं • दैनिक राशिफल – 21 नवंबर 2026, शनिवार • वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि • पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण • सोभा सिंह – एक दिव्य कलाकार • कांग्रेस सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: मुख्यमंत्री

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

Updated on Friday, November 20, 2026 15:38 PM IST

पर्यावरण और सांस्कृतिक संरक्षण के साथ-साथ सत्त पर्यटन को बढ़ावा देना आवश्यकः राज्यपाल
हिमाचल की अर्थव्यवस्था और स्थानीय आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए जिम्मेदार, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण पर्यटन पर दिया बल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार, कोलकाता द्वारा आयोजित विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार की प्रदर्शनियां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, नए अवसर तलाशने तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच साझेदारी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

राज्यपाल ने पर्यटन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना ही पर्यटन विकास का उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्यटन के साथ पर्यावरण व स्थानीय संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में सतत विकास का महत्व’ अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के कारण वनों, नदियों, जल स्रोतों और पर्वतों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों को स्वच्छ एवं समृद्ध अनुभव मिलना चाहिए ताकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित हो सकंे तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी संरक्षित रखा जा सके।

राज्यपाल ने प्रदर्शनी के आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इस वर्ष गोवा की उल्लेखनीय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश और गोवा को अपने अनुभवों एवं विचारों का आदान-प्रदान करने तथा पर्यटन के नए अवसर तलाशने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और साहसिक पर्यटन के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां के पर्वत, नदियां, झीलें, वन, ऐतिहासिक स्थल और विशिष्ट स्थानीय जीवनशैली पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसी पहल भी स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की भावना को प्रतिबिंबित करती हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रदर्शनी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर लाएगी, नए विचारों और साझेदारियों को प्रोत्साहित करेगी तथा हिमाचल प्रदेश को एक जिम्मेदार, सत्त और गुणवत्तापूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

इससे पूर्व, गोवा पर्यटन विकास निगम के उप-महाप्रबंधक दीपक नबेकर ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, टीटीबी फेयर और आरआईएएम के प्रतिनिधि, हिमाचली होम स्टे एसोसिएशन के पदाधिकारी, पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण

पालमपुर : पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण

कांग्रेस सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: मुख्यमंत्री

शिमला : कांग्रेस सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: मुख्यमंत्री

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 14वां संस्करण आयोजित किया

धर्मशाला : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 14वां संस्करण आयोजित किया

राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया लोकार्पण

शिमला : राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया लोकार्पण

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

धर्मशाला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी शर्मनाक, सेना के शौर्य का अपमान : हर्ष महाजन

शिमला : राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी शर्मनाक, सेना के शौर्य का अपमान : हर्ष महाजन

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल

बिलासपुर : फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल

X