Hindi English Saturday, 21 November 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ • मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया • 21 नवंबर 2026 का पंचांग • 21 नवंबर का इतिहास: फोनोग्राफ से लेकर विश्व टेलीविजन दिवस तक, जानें आज की प्रमुख घटनाएं • दैनिक राशिफल – 21 नवंबर 2026, शनिवार • वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि • पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण • सोभा सिंह – एक दिव्य कलाकार • कांग्रेस सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: मुख्यमंत्री

हिमाचल

More News

धर्मशाला | मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

Updated on Friday, November 20, 2026 15:28 PM IST

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

पर्यटन, फिटनेस और चिट्टा विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जर्सी और मेडल का अनावरण किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक समारोह में धर्मशाला मैराथन 2.0 का आधिकारिक एंथम लॉंच किया। उन्होंने मैराथन की जर्सी और मेडल का अनावरण भी किया। यह मैराथन कांगड़ा वैली कार्निवल-2026 के तहत आयोजित की जाएगी।

धर्मशाला मैराथन के दूसरे संस्करण के लिए अब तक 850 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। आयोजकों का लक्ष्य 20 दिसंबर तक देशभर से 2,000 से अधिक धावकों को इस आयोजन से जोड़ना है। विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 20 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की पांच श्रेणियांे की मैराथन आयोजित की जाएगी। इसके पहले संस्करण में लगभग 1,300 धावकों ने भाग लिया था, जो क्षेत्र में दौड़ और फिटनेस गतिविधियों के प्रति बढ़ते उत्साह को प्रदर्शित करती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला मैराथन 2.0 का आयोजन फिटनेस, खेल संस्कृति, पर्यटन को बढ़ावा देने और चिट्टे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। यह मैराथन जिला कांगड़ा को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में सहायक साबित होगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार 2,600 करोड़ रुपये व्यय कर कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य कर रही है। जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट के माध्यम से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए हेली-टैक्सी सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण राज्य के रूप में रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे ‘वाटर बाउल’ और ‘लंग्स ऑफ नार्थ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा वैली कार्निवल के साथ-साथ शिमला में विंटर कार्निवल की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला मैराथन के रूट्स के लिए एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में भी प्रयासरत है। इससे आयोजन की विश्वसनीयता बढ़ेगी और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला : राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोत में 21 नवंबर को होगा ‘वेदोत्सव 2026’, AI एजुकेटर संदीप चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण

पालमपुर : पालमपुर में 1287 कनाल जमीन पर कुठियाला परिवार का स्पष्टीकरण

कांग्रेस सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: मुख्यमंत्री

शिमला : कांग्रेस सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति से प्रदेश के राजस्व में 4,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: मुख्यमंत्री

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 14वां संस्करण आयोजित किया

धर्मशाला : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद का 14वां संस्करण आयोजित किया

राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया लोकार्पण

शिमला : राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया लोकार्पण

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

धर्मशाला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी शर्मनाक, सेना के शौर्य का अपमान : हर्ष महाजन

शिमला : राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी शर्मनाक, सेना के शौर्य का अपमान : हर्ष महाजन

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल

बिलासपुर : फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल

X