Hindi English Monday, 23 November 2026
BREAKING
• प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल • शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन • 23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार • 23 नवंबर 2026 का पंचांग, वैकुंठ चतुर्दशी और शुभ मुहूर्त • 23 नवंबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और निधन • मेष से मीन राशि तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा • मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन • मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

हिमाचल

More News

धर्मशाला | विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

Updated on Sunday, November 22, 2026 17:40 PM IST

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल
केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रकृति के अनुकूल विकास, मूल्यपरक शिक्षा और विकसित भारत@2047 में युवाओं की भागीदारी का किया आह्वान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास शामिल हैं, पर प्रभावशाली अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता को समाज की आवश्यकताओं के साथ जोड़ना चाहिए।

राज्यपाल आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। राज्यपाल एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए।

राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के व्यापक हित में अपने ज्ञान का उपयोग करने की शुरुआत है।

श्री गुप्ता ने कहा कि ज्ञान हमें सशक्त बनाता है, मूल्य सही दिशा देते हैं और दृढ़ संकल्प अपने लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा हिक डिग्री आपको पहचान दिला सकती है, लेकिन आपका चरित्र और आपके संस्कार आपको स्थायी सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, विनम्रता और आजीवन सीखने की भावना के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने हिमालय के पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय से हिमालयी पारिस्थितिकी, आपदा से निपटने की तैयारी, जल संसाधन, जनजातीय समुदायों, प्राकृतिक खेती और पर्यटन जैसे विषयों पर केंद्रित अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां क्षेत्र के सतत् विकास में योगदान दे सकें।

भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बहुविषयक शिक्षा को मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों के समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की अधिक संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं मजबूत परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं।

राज्यपाल ने विकसित भारत@2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद, उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने परिसरों तक सीमित न रहकर ग्रामीण समुदायों, विद्यालयों और उद्योगों के साथ जुड़कर अपनी सामाजिक भागीदारी का विस्तार करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

शिमला : एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : 23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

शिमला : मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 नवंबर 2026 का पंचांग

22 नवंबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 नवंबर 2026 का पंचांग

मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

शिमला : मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

शिमला : कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला : राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

X