Hindi English Monday, 23 November 2026
BREAKING
• प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल • शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन • 23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार • 23 नवंबर 2026 का पंचांग, वैकुंठ चतुर्दशी और शुभ मुहूर्त • 23 नवंबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और निधन • मेष से मीन राशि तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा • मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन • मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

हिमाचल

More News

शिमला | 23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार

Updated on Sunday, November 22, 2026 16:17 PM IST

23 नवंबर को हिमाचल पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, परवाणू से पांवटा साहिब तक होगा भव्य स्वागत : डॉ. सिकंदर कुमार

कुमारहट्टी और नाहन में होंगे भव्य आयोजन, 24 नवंबर को सामाजिक समरसता संवाद एवं स्वच्छता अभियान : डॉ. सिकंदर कुमार

*शिमला, 22 नवंबर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, समानता और भाईचारे का संदेश लेकर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का 23 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप यात्रा के स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सोलन से सिरमौर तक यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत होगा तथा विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. सिकंदर कुमार ने यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि *23 नवंबर को सुबह 9:30 बजे यात्रा चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और सुबह 10 बजे कालका होते हुए परवाणू पहुंचेगी।* परवाणू में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे यात्रा परवाणू से कुमारहट्टी के लिए रवाना होगी तथा *सुबह 11 बजे कुमारहट्टी पहुंचेगी।* यहां यात्रा के स्वागत के साथ सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक विशेष स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे यात्रा कुमारहट्टी से नाहन के लिए प्रस्थान करेगी और *दोपहर 2 बजे नाहन पहुंचेगी।* नाहन में यात्रा का भव्य स्वागत एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्रीय सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। नाहन में कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत यात्रा पांवटा साहिब के लिए रवाना होगी, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। यात्रा का रात्रि विश्राम पांवटा साहिब में निर्धारित है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि *24 नवंबर को पांवटा साहिब में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।* इसके अंतर्गत 30 मिनट का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर अथवा गुरुद्वारे में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का चित्र भेंट किया जाएगा तथा यात्रा मार्ग में स्थित धार्मिक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि *सुबह 8:15 बजे से 8:45 बजे तक अनुसूचित जाति समाज के लगभग 120 प्रबुद्ध नागरिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम* आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक समरसता, समान अवसर, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसके पश्चात यात्रा सुबह लगभग 9 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संतों, महापुरुषों और सामाजिक सद्भाव की महान परंपराओं की भूमि है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, प्रेम, मानवता और भेदभाव मुक्त समाज का संदेश दिया। समरसता संकल्प यात्रा इन्हीं महान आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के *सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास* के संकल्प के अनुरूप सामाजिक समरसता और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे 23 एवं 24 नवंबर को आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लें और हिमाचल प्रदेश में समरसता संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समानता और राष्ट्रीय सद्भाव को सशक्त बनाने का व्यापक जनसंदेश है।

Have something to say? Post your comment
प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

धर्मशाला : विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

शिमला : एचपीपीसीएल ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

शिमला : मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के छेत्रू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 नवंबर 2026 का पंचांग

22 नवंबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 22 नवंबर 2026 का पंचांग

मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

शिमला : मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

शिमला : कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझा, सुक्खू सरकार ने घटाया एससी कंपोनेंट प्लान का बजट:प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार

राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला : राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

X