Hindi English Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल • 26 नवंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 26 नवंबर का इतिहास: संविधान दिवस, मुंबई हमला और आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • 26 नवंबर 2026 का राशिफल: गुरुवार को किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल • श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल • हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित • SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 25 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

Updated on Wednesday, November 25, 2026 18:10 PM IST

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल
प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को कर रहा सुदृढ़
युवाओं के लिए देव संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण पर दिया बल
राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की सदियों पुरानी देव संस्कृति और समृद्ध सनातन परंपराएं हमारी आध्यात्मिक शक्ति, चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का आधार हैं। उन्होंने इस अमूल्य विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित एवं संवर्धित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पशमी गांव में श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज के पावन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव के स्वरूप में पूजनीय श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज सत्य, न्याय, धर्म और लोक कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देवता के गांव भ्रमण की अनूठी परंपरा समाज में सौहार्द, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक आस्था की भावना को दर्शाती है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की साझा देव संस्कृति भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत के साथ विकास’ के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत आधुनिक विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होने के साथ-साथ अपनी गौरवशाली सभ्यतागत, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिला रहा है।

उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों, स्थानीय परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को सतत विकास के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से नशामुक्त, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा विकसित भारत/2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज की कृपा समस्त मानवता पर सदैव बनी रहे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
.0.

Have something to say? Post your comment
विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला : विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

शिमला : एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

शिमला : हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

धर्मशाला : SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी

शिमला : संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी

वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’

धर्मशाला : वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’

प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

धर्मशाला : विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

X