Hindi English Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल • 26 नवंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 26 नवंबर का इतिहास: संविधान दिवस, मुंबई हमला और आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • 26 नवंबर 2026 का राशिफल: गुरुवार को किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल • श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल • हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित • SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 25 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

Updated on Wednesday, November 25, 2026 18:07 PM IST

एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल
प्रधानमंत्री के परिवर्तनकारी नवाचार से छोटे उद्यमी बन रहे हैं सशक्त, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिल रहा है बढ़ावा
उद्योग जगत से आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान
राज्यपाल ने काला अंब में एंबुलेंस जनता को की समर्पित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र भारत की आर्थिक प्रगति के उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत/2047 के विजन को साकार करने में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्यपाल ने आज सिरमौर जिले के काला अंब में लघु उद्योग भारती की काला अंब इकाई द्वारा आयोजित एक समारोह में एंबुलेंस को जनसेवा के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रगति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा भावना भी जुड़ी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को जनसेवा के लिए समर्पित करना औद्योगिक जगत की समाज के प्रति संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देशभर में 7.47 करोड़ से अधिक पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां 32 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही है। इसके अतिरिक्त, ये इकाइयां देश की जीडीपी, विनिर्माण और निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने, सुगम संस्थागत वित्तीय पहुंच, तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने और कारोबार करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं।

राज्यपाल ने एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी एमएसएमई के संशोधित वर्गीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि निवेश और वार्षिक कारोबार की सीमा में वृद्धि से उद्यमियों के लिए कारोबार के विस्तार, नए निवेश, रोजगार सृजन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए अवसर खुले हैं।

उन्होंने कहा कि संशोधित व्यवस्था के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए निवेश की सीमा क्रमशः 2.5 करोड़ रुपये, 25 करोड़ रुपये और 125 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, वार्षिक कारोबार की सीमा को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये, 100 करोड़ रुपये और 500 करोड़ रुपये किया गया है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और क्रेडिट गारंटी योजना के महत्व को इंगित करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने बल देकर कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि ऐसा मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जहां उद्यमी नवाचार, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कारोबार का विस्तार कर सकें और नए बाजारों तक पहुंच बना सकें।

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक विकास में काला अंब के योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि काला अंब जैसे औद्योगिक क्लस्टरों में निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्यमियों को साझा मंच प्रदान करने तथा उनमें सहयोग, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्योग भारती की भी सराहना की।

राज्यपाल ने लघु उद्योग भारती की काला अंब इकाई के पदाधिकारियों और औद्योगिक जगत से जुड़े सभी लोगों को इस सराहनीय जनकल्याणकारी पहल के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने काला अंब क्षेत्र के पंचायत प्रधानों को भी सम्मानित किया।

इससे पूर्व, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा प्रदेश में लघु उद्योग भारती के अंतर्गत स्थापित औद्योगिक इकाइयों के बारे में जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती के सदस्य अखिल महेश्वरी ने राज्यपाल को काला अंब इकाई द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment
विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला : विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

शिमला : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

शिमला : हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

धर्मशाला : SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी

शिमला : संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी

वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’

धर्मशाला : वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’

प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

धर्मशाला : विश्वविद्यालयों को अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए: राज्यपाल

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

शिमला : शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

X