Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में लोक तंत्र को बचाने के लिए किया प्रस्ताव पारित जन-जन तक पहुंचाएंगे : किरेन

Updated on Thursday, June 26, 2025 13:21 PM IST

प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में लोक तंत्र को बचाने के लिए किया प्रस्ताव पारित जन-जन तक पहुंचाएंगे : किरेन

* देश में अगर अघोषित आपातकाल होता तो कांग्रेस के नेता जेल में होते
* लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है

शिमला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी।' कैबिनेट मीटिंग में कहा गया है कि लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं पार्टी इस प्रस्ताव को देश के जन-जन तक पहुंचने में कार्य करेगी क्योंकि लोकतंत्र को जिंदा रखने की जिम्मेदारी देश के प्रति एक व्यक्ति की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और आम आदमी की स्वतंत्रता छीन ली गई थी यहां तक की मीडिया एवं ज्यूडिशरी की भी स्वतंत्रता पर लगाम लगा दि गई थी। उसे समय की सरकारें चाहती थी कि देश की ज्यूडिशरी एक परिवार के प्रति समर्पित हो, उसे समय की कांग्रेस सरकार का यह रुख था कि एक परिवार देश पर राज करें और एक तरफ लोकतंत्र मर जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में विपक्ष छोटी सी किताब लेकर घूम रहा है और संविधान बचाने की गुहार लगा रहा है। हम उनको याद दिलाना चाहते हैं जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो संविधान को जागरूक करने के लिए एक यात्रा का आयोजन कर करते थे जिसके उपरांत देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, आज से पहले कभी देश में संविधान दिवस मनाया ही नहीं जाता था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अघोषित आपातकाल की बात करते हैं, पर हम बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विपक्ष का एक ही काम है, सुबह से रात तक प्रधानमंत्री को गाली देना। अगर देश में अघोषित आपातकाल होता तो गाली देने के लिए कांग्रेस का एक-एक व्यक्ति जेल में होता है।


118.67 करोड़ की परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति को होगा बड़ा फायदा : किरेन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी तीन दिवसीय दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को काफी परियोजनाएं दे रही है पर हम मुख्यमंत्री को मिले हैं और उनसे राज्य सरकार का सहयोग मांगा है। आने वाले दिनों में हम गांधी खेल मैदान, पूह, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में एनएमडीएफसी के खेल स्टेडियम के शिलान्यास और लाभार्थी संवाद एवं जागरूकता शिविर में भाग लें। किन्नौर में हम इन डोर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाएंगे जिसकी लागत है 4.89 करोड़ होगी, इन डोर स्टेडियम ग्रास गाबो 4.80 करोड़, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के काजा क्रिकेट ग्राउंड में उच्च ऊंचाई वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और पवेलियन तथा खेल प्रशिक्षण केंद्र 73.77 करोड़, क्रिकेट ग्राउंड आउट डोर स्टेडियम 8.46 करोड़, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग कस्बे में एनएमडीएफसी की सीवरेज योजना की आधारशिला 26.75 करोड़ की लगत।

लाहौल स्पीति में इस प्रोजेक्ट से 1000 घरों को सीवरेज लाइन, 3.3 किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन और 50 नौकरियों का मौका मिलेगा। इन सभी परियोजनाओं को हम खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जुड़ेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X