हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज धर्मशाला के तपोवन में शुरू हुआ। यहां विधानसभा में पहुंचने पर मूख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का विध्धनसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वागत किया। व बाद में सीएम विधानसभा के अंदर पहुंचे व सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से गर्मजोशी से मिले। शीतकालीन सत्र आरम्भ होने से पूर्व हि0प्र0 के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से तपोवन विधान सभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मिले ।
राष्ट्रगान के साथ ठीक 11:00 बजे शीत सत्र शुरू हुआ। संविधान दिवस पर विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई । स्पीकर ने सभी को प्रस्तावना की प्रति उपलब्ध करवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक स्व. बाबू राम गौतम के प्रति सदन में शोकोद्गार प्रस्ताव पेश किया ।
स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि इस सत्र में कुल 8 बैठकें आयोजित की जाएँगी । 28 नवम्बर, 2025 व 04 दिसम्बर, 2025 के दिन गैर.सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए है।
पठानियां ने कहा कि इस कैलेण्डर वर्ष में बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 तथा अभी शीतकालीन सत्र में 08 बैठकों के साथ ही हम कुल 35 बैठकें पूरी कर सकेंगे। उन्होने कहा कि इस सत्र में माननीय सदस्यो से प्रश्नों से सम्बन्घित कुल 744 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिसमें 604 प्रश्न तारांकित तथा 140 प्रश्न अतारांकित। यह सभी सूचनाएं वदसपदम माध्यम से प्राप्त हुई हैं जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 11 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 4 सूचनाएं, नियम 101 के अन्तर्गत 07 सूचनाएं, नियम 130 के तहत 16 सूचनाएं, नियम 324 के तहत 1 सूचना माननीय सदस्यों से प्राप्त हुई है इन्हें भी आगामी कार्रवाई हेतु सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।