Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल में बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ से जन–जन का संवाद : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Sunday, November 30, 2025 16:18 PM IST

हिमाचल में बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ से जन–जन का संवाद : डॉ. राजीव बिंदल

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से देश को विकास, आत्मनिर्भरता और प्रेरणा की नई दिशा : बिंदल

नाहन/सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ नंबर 38, यशवंत विहार, नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने कहा कि आज सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बूथों पर भाजपा के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

डॉ. बिंदल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक संबोधन से समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलती है। 128वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने देश के विकास, नवाचार, युवाओं की शक्ति, कृषि, संस्कृति, रक्षा, पर्यटन और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रेरणादायक संदेश दिए।

डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ फैसिलिटी, मुंबई में नौसेना में शामिल INS ‘माहे’ और भारत के स्पेस ईको-सिस्टम की प्रगति का उल्लेख कर आत्मनिर्भर भारत की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रशंसा करते हुए इसरो की ड्रोन प्रतियोगिता और चंद्रयान-3 की सफलता का उदाहरण देकर यह बताया कि असफलता से घबराकर नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। यह संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरक है।

उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने शहद उत्पादन, ‘हनी मिशन’, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाले प्रयासों की भी जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के रामबन सुलाई शहद से लेकर कर्नाटक और नागालैंड तक के उदाहरणों से यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गीता महोत्सव, काशी-तमिल संगमम, भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के विश्व भ्रमण और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त किया। साथ ही उन्होंने नौसेना दिवस, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और देश की सामरिक शक्ति पर भी प्रकाश डाला।

प्राकृतिक खेती, शीतकालीन पर्यटन, उत्तराखंड के विंटर गेम्स, ‘वेड इन इंडिया’ अभियान और हिमालयी क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के संदेश को भी डॉ. बिंदल ने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ी राज्यों सहित हिमाचल प्रदेश को भी पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी।

डॉ. बिंदल ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि आज पूरा देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा जी-20 के दौरान विश्व नेताओं को भारतीय शिल्पकला के उपहार देकर देश की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।

अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव और सतत विकास की प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री के इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Have something to say? Post your comment
 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

X