राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बीजेपी को साफ पता है कि वे असली जनादेश के जरिये सरकार नहीं बना सकते। उनकी सरकार चोरी से और संस्थाओं पर कब्ज़ा कर बनती है। इसलिए वे गरीबों के अधिकार छीन लेते हैं, और देश की संपत्ति को अपने कुछ अरबपति मित्रों को सौंप देते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र जनता के अधिकारों के लिए है, और उनके लिए ही चलेगा और बीजेपी एवं उसके मित्रों की देश से चोरी हम चलने नहीं देंगे।