कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद एक वीडियो संदेश में कहा कि देश की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और इंडिया के सहयोगियों का मुझ पर भरोसा जताने के लिए दिल से धन्यवाद। विपक्ष का नेता सिर्फ एक पद नहीं है- यह आपकी आवाज़ बन कर आपके हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा संविधान गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों का सबसे बड़ा हथियार है और हम उस पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे। मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं।