पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi आज विशेष विमान से Kangra Airport पहुंचे। यहां से वे सीधे कांगड़ा शहर स्थित Yatri Sadan Gupt Ganga पहुंचे, जहां दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लेने आए हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सभी डीसीसी और पीसीसी अध्यक्ष शामिल हुए हैं। यात्री सदन पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Vinay Kumar भी राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
तीनों राज्यों से करीब 80 जिला कांग्रेस अध्यक्ष इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने, प्रभावी मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के रणनीतिक उपयोग, जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ाव बढ़ाने और विपक्ष के नैरेटिव का प्रभावी जवाब देने जैसे अहम मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे।