उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने आज राहुल गांधी पर गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ कांग्रेस ने देहरादून में गांधी मैदान में मौन विरोध प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि, हमारे नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के ऊपर अनर्गल आरोप और दमनकारी फैसले से क्षुब्ध होकर आज देश व्यापी मौन सत्याग्रह की कड़ी में देहरादून के गांधी पार्क में राहुल जी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन किया गया।
मोदी सरकार सत्ता की ताकत से लगातार
Rahul Gandhi जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र पर प्रहार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मोदी सरकार की इस साजिश के खिलाफ ऊत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Karan Mahara जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मौन सत्याग्रह जारी है।