चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आज रिटर्निंग अधिकारी द्वारा घोषित बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव को खारिज करते हुए आप पार्षद कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर घोषित कर दिया।