कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का 31 मई को अमेरिका दौरा
कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही माथापचची के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिका दौरा तय हो गया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहलु गांधी 31 मई को अमेरिका जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक लगभग 10 दिन का है कार्यक्रम। 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में लगभग 5 हजार भारतीय प्रवासियों की रैली करेंगे। इसके अलावा वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया भी जायेंगे। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी संवाद करेंगे।