दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि सत्य बहुत जरूरी चीज है। आपने सत्यमेव जयते सुना होगा। मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को मानता है। हमारी विचारधारा कहती है कि सत्य बहुत जरुरी है। लेकिन मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य नहीं सत्ता जरूरी है।
राहुल गांधी ने कहा कि आप देखना हम सत्य को लेकर सत्य के पीछे खड़े होकर नरेंद्र मोदी और आरएसएस की सरकार को हटाएंगे। उनके पास सत्ता है, वह वोट चोरी करते हैं। 10 हजार रुपये चुनव के दौरान देते हैं। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने चुनाव आयुक्त के लिए कानून बदला। चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस कानून को हम बदलेंगे और आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी ने वोट चोरी की। हमने इसके सबूत दिए कैसे उसने लाखों वोट चोरी किए। वोट चोरी अंबेडकर जी के संविधान पर हमला है। यह वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। अगर यह वोट चोरी नहीं करते तो इन्हें आप पांच मिनट में सरकार से निकाल देते।
वेता विपक्ष ने कहा कि इस देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक मोहन भागत की विचारधारा है, कि सत्य नहीं, सत्ता की अहमियत है। एक हमारी विचारधार कि हम सत्य के साथ खड़े हैं। उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। आप घबराओ मत सत्य की जीत होगी हम सत्य से बीजेपी को सत्ता से हटाएंगे।