Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दिल्ली

More News

दिल्ली कैंट | रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

Updated on Sunday, January 18, 2026 17:26 PM IST

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

‘आप भारत के गौरवशाली अतीत और उसके उज्ज्वल भविष्य के बीच जीवंत सेतु हैं’ - आरआरएम ने कैडेटों से कहा

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 18 जनवरी, 2026 को दिल्ली छावनी स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) का दौरा किया। उनके आगमन पर, एनसीसी कैडेटों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जिसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के कैडेटों ने एक शानदार बैंड प्रस्तुति दी।

अधिकारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय त्योहार नहीं, बल्कि संविधान और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है। एनसीसी कैडेटों की भूमिका के बारे में बोलते हुए उन्होंने एनसीसी कैडेटों को भारत के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य के बीच एक जीवंत सेतु बताया और गणतंत्र दिवस शिविर को भारत के युवाओं के अनुशासन, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कैडेटों को स्वदेशी सोच के साथ स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के चलते पिछले दशक में भारतीय स्टार्टअपों की संख्या में 800 से बढ़कर 2 लाख से अधिक होने का उदाहरण दिया।

श्री संजय सेठ ने वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले 15 कैडेटों की सराहना की जिन्होंने रांची से दिल्ली तक 1300 किलोमीटर की दूरी तय करके राष्ट्रीय एकता और वीर बिरसा मुंडा के मूल्यों का प्रसार किया। उन्होंने 2025 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 10 एनसीसी कैडेटों की भी प्रशंसा की।

अपने समापन भाषण में, रक्षा राज्य मंत्री ने कैडेटों से भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य, देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने का आग्रह किया और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए इस संकल्प और कड़ी मेहनत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने भावी पीढ़ी के नेतृत्‍व को आकार देने के लिए एनसीसी के अधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। तिरंगे के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने का आह्वान करते हुए, उन्होंने एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में ईमानदारी के साथ निरंतर सेवा करने की अपील की।

इस दौरे के हिस्से के रूप में, आरआरएम ने ‘फ्लैग एरिया’ का भी दौरा किया, जिसे सभी 17 निदेशालयों के कैडेटों ने विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों पर सावधानीपूर्वक तैयार किया और उन्‍होंने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया, जहां कैडेटों ने एनसीसी के गौरवशाली इतिहास, प्रशिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में बताया।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

दिल्ली कैंट : आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

दिल्ली : निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

स्वागत : परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

संसद में हिमाचल : पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

X