Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दिल्ली

More News

नई दिल्ली | नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

Updated on Wednesday, December 17, 2025 09:50 AM IST

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी तथा कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। श्री नवीन ने आज माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आवास जाकर उनसे भेंट की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री नवीन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी के भी आवास गए और उनसे मिलकर आगे का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने भाजपा के वयोवृद्ध नेता, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के आवास जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से भी भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भी आज माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से भेंट की। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भी आज केंद्रीय कार्यालय में आदरणीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाक़ात की। सह-संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश ने भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी से शुभेच्छा भेंट की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी आदरणीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से मुलाक़ात की। राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, मणिपुर की भाजपा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शारदा देवी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल और जम्मू-कश्मीर के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सत शर्मा ने भी आज माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से शुभेच्छा भेंट की।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद श्री बीडी शर्मा, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बाबूलाल मरांडी, सांसद श्री सीपी जोशी, सांसद श्री अनुराग ठाकुर, सांसद श्री राजीव प्रताप रुडी, सांसद श्री अनूप वाल्मीकि एवं सांसद श्रीमती साधना सिंह ने भी माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी से आज मुलाक़ात की। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर, बिहार सरकार में मंत्री श्री रामकृपाल यादव, ओडिशा के भाजपा प्रभारी श्री विजयपाल सिंह तोमर एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद सोनकर ने भी माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी से शिष्टाचार भेंट की।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

दिल्ली कैंट : रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

दिल्ली कैंट : आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

दिल्ली : निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

स्वागत : परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

संसद में हिमाचल : पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

X