Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दिल्ली

More News

स्वागत | परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

Updated on Wednesday, December 17, 2025 20:54 PM IST

प्रधानमंत्री ने देश के अदम्य वीरों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का स्वागत किया

परमवीर दीर्घा गुलामी की मानसिकता से निकलकर नव-जागृत राष्ट्रीय चेतना की ओर भारत की यात्रा को दर्शाती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का स्वागत किया और कहा कि वहाँ प्रदर्शित चित्र देश के अदम्य वीरों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि और उनके बलिदानों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये चित्र उन वीर योद्धाओं का सम्मान करते हैं,जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा की और भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के परमवीरों की इस दीर्घा को, दो परमवीर चक्र विजेताओं और अन्य विजेताओं के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र को अर्पित किया जाना और भी विशेष है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक लंबे कालखंड तक राष्ट्रपति भवन की गैलरी में ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र लगे थे। अब उनके स्थान पर, देश के परमवीर विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का निर्माण गुलामी की मानसिकता से निकलकर भारत को नवचेतना से जोड़ने के अभियान का एक उत्तम उदाहरण है। उन्होंने याद किया कि कुछ साल पहले सरकार ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीपों के नाम भी परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे हैं।

युवा पीढ़ी के लिए इस दीर्घा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चित्र और यह दीर्घा हमारी युवा पीढ़ी के लिए भारत की शौर्य परंपरा से जुड़ने का एक प्रखर स्थल है। ये दीर्घा युवाओं को ये प्रेरणा देगी कि राष्ट्र उद्देश्य के लिए आत्मबल और संकल्प महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थान विकसित भारत की भावना का एक प्रखर तीर्थ बनेगा।

एक्स पर सिलसिलेवार किए गए पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“हे भारत के परमवीर…

है नमन तुम्हें हे प्रखर वीर !

ये राष्ट्र कृतज्ञ बलिदानों पर…भारत मां के सम्मानों पर !

राष्ट्रपति भवन की परमवीर दीर्घा में देश के अदम्य वीरों के ये चित्र हमारे राष्ट्र रक्षकों को भावभीनी श्रद्धांजलि हैं। जिन वीरों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा की, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन दिया…उनके प्रति देश ने एक और रूप में अपनी कृतज्ञता अर्पित की है। देश के परमवीरों की इस दीर्घा को, दो परमवीर चक्र विजेताओं और अन्य विजेताओं के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र को अर्पित किया जाना और भी विशेष है।”

“एक लंबे कालखंड तक, राष्ट्रपति भवन की गैलरी में ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र लगे थे। अब उनके स्थान पर, देश के परमवीर विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं। राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का निर्माण गुलामी की मानसिकता से निकलकर भारत को नवचेतना से जोड़ने के अभियान का एक उत्तम उदाहरण है। कुछ साल पहले सरकार ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीपों के नाम भी परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे हैं।”

“ये चित्र और ये दीर्घा हमारी युवा पीढ़ी के लिए भारत की शौर्य परंपरा से जुड़ने का एक प्रखर स्थल है। ये दीर्घा युवाओं को ये प्रेरणा देगी कि राष्ट्र उद्देश्य के लिए आत्मबल और संकल्प महत्वपूर्ण होते है। मुझे आशा है कि ये स्थान विकसित भारत की भावना का एक प्रखर तीर्थ बनेगा।”

 

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

दिल्ली कैंट : रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

दिल्ली कैंट : आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

दिल्ली : निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

संसद में हिमाचल : पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

X