बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना दिया था - राहुल गांधी
चुनावी बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत आपके सामने है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना दिया था। आज इस बात पर मुहर लग गई है।