हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पत्रकार पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इस योजना के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार पत्रकारों को 20 साल का अनुभव तथा 5 साल की अवधि के लिए हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रामनवमी के पावन पर्व पर माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे. उन्होंने माता के दरबार में मत्था टेककर देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.
अमित शाह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ स्वागत किया। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, स्थानीय सांसद श्री संजय भाटिया व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
आज करनाल में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शानदार परेड के बाद उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति निशान प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व गृह मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह और आसपास के इलाकों के विकास के लिए ये एक्स्प्रेस-वे काफ़ी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार हरियाणा का एक्सपोर्ट बढ़ाने का भी कार्य करेगी तथा हरियाणा में बनने वाले उत्पादों को देश की बंदरगाहों तक लेकर जाना सुगम बनाएगी।
इस दौरान हरियाणा पुलिस में शामिल किए गए रोबोट अर्जुन ने अपने जौहर दिखाए और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. इस मौके पर एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल उपस्थित रहे.
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर बनी झांकी ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से झांकी तैयार की गई है.
डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय में विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरकर झांकी का चयन हुआ है। जिस तरह से कर्तव्य पथ पर चलने का श्री कृष्ण ने अर्जुन को संदेश दिया था वैसे ही कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी दिखेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों की पूर्ण जानकारी हेतु विभागीय अधिकारियों के लिए एक मोबाइल एप बनाया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारी को शिकायतों के बारे जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की शिकायतों का ब्यौरा अलग रखा जाए तथा उनको समय सीमा में निपटाया जाए।