Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

हरियाणा विधानसभा | Haryana Assembly का शीतकालीन सत्र 26 दिसम्बर से शुरू होगा

Updated on Monday, December 05, 2022 17:23 PM IST

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसम्बर, 2022 सोमवार से शुरू होगा। राज्यपाल श्री बंडारू दतात्रेय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रति व्यक्ति आय में बड़े राज्यों में नंबर वन हरियाणा: मनोहर लाल
पंचकूला -हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने विधायकों से अनुरोध किया कि वर्ष 2023- 24 के बजट पेश करने में 3 माह का समय है, इस अवधि के दौरान विधायक अपने -अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यों की सूची सरकार से सांझा करें ताकि उनके सुझावों व उनकी मांगों को बजट में सम्मिलित किया जा सके।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में हरियाणा विधानसभा द्वारा अयोजित राज्य वित्त प्रबंधन एवं बजट पर विमर्श कार्यक्रम के दौरान विधायकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री कंवर पाल सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक मौजूद रहे।


मनोहर लाल ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में विधायकों को बजट से संबंधित बारीकियों को समझने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि गत 8 वर्षों से उन्हें बजट से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों को समझने का मौका मिला। हालांकि, पिछले 3 वर्षों से वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने से लेकर कई प्रकार के अनछुए पहलूओं को जानने का मौका मिला। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विधायकों को भी बजट की विस्तृत जानकारी समझने का अवसर मिलेगा। इससे राज्य का बजट अच्छी तरह से तैयार करने में मदद मिलेगी और अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बजट बनेगा।
बजट तैयार करने से पहले सदस्यों द्वारा मांग आए तो उन्हें बजट में समाहित करने की करेंगे कोशिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आय और खर्च को ध्यान में रखकर बजट बनाया जाता है। विधानसभा में बजट पेश होने के बाद उसमें बदलाव करना संभव नहीं होता है। प्राय: - प्राय: यह देखा जाता है कि जब बजट पेश किया जाता है, उस समय विधायक अपने -अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की मांग रखते हैं, लेकिन उस समय उन मांगों को बजट में शामिल नहीं किया जा सकता। इस बार के बजट में अभी 3 महीने का समय है, इसलिए इन 3 माह के दौरान सभी विधायक अपने -अपने क्षेत्रों में करवाए जाने वाले विकास कार्योँ की सूची वित्त विभाग या संबंधित मंत्री या सीधे मुझे भी भेज सकते हैं, ताकि इन मांगों को समाहित करने का पूरा प्रयास करेंगे।
हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठकें करने की पहल की गई शुरू
श्री मनोहर लाल ने कहा राज्य सरकार ने बजट को कल्याणकारी बनाने के लिए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से प्री - बजट परामर्श बैठकें शुरू की। वर्ष 2020-21 का पहला बजट प्रस्तुत करने से पहले किसानों, व्यापारियों, सेवा क्षेत्र के लोगों सांसदों, विधायकों आदि से बजट पूर्व चर्चा की गई थी और उनके सुझावों को बजट में शामिल करने का पूरा प्रयास किया था। इस साल के बजट से पूर्व भी हमने जन - प्रतिनिधियों आदि के साथ 8 बैठकें कर 477 हितधारकों से चर्चा की। ये बैठकें सभी विभागों के अधिकारियों, स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, उद्योग व वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सर्विस सेक्टर और रियल स्टेट के प्रतिनिधियों के साथ की गईं। इतना ही नहीं, इस बार हमने बजट पर विचार - विमर्श के लिए विधायकों की 8 समितियां भी बनाईं। इनमें कुल 74 विधायक शामिल किए गए। इन समितियों को विभिन्न विभाग विचार - विमर्श के लिए दिए गए। इन्होंने बजट पर सुझाव भी दिए। व्यावहारिक सुझावों पर हमने अमल किया और संतुलित बजट तैयार किया।
हरियाणा की आर्थिक स्थिति अन्य कई राज्यों से बेहतर
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की आर्थिक स्थिति अन्य कई राज्यों से बेहतर है। हमारा वित्त प्रबंधन अच्छा है, जिससे हम प्रदेश का बजट घाटा नियंत्रित करने के सफल हुए हैं। प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी बड़े राज्यों में हम नंबर वन हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों की उधार सीमा निर्धारित की जाती है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित उधार सीमा जी.एस.डी.पी. का 25 प्रतिशत से अधिक राज्य उधार नहीं ले सकते। कोविड- 19 महामारी के कारण राज्य सरकार की प्राप्तियों में कमी आई और आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ा। हमने कोविड -19 महामारी के बावजूद भी इस सीमा में ही ऋण लिया है।
उन्होंने कहा कि कोविड- 19 महामारी के कारण केन्द्र सरकार ने राज्यों को जी.एस.डी.पी का 5 प्रतिशत तक ऋण लेने की सुविधा दी थी। लेकिन हरियाणा का ऋणभार जी.एस.डी.पी की 3 से 3.5 प्रतिशत सीमा के भीतर रहा है। जबकि दूसरे राज्यों ने पूरा 5 प्रतिशत ऋण लिया। सरकार का लक्ष्य इस सीमा को 3 प्रतिशत तक ही रखने का है।
ई - विधानसभा पहल के तहत पेपरलेस बजट किया गया पेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा की कार्रवाई को सुचारू ढंग से चलाने के लिए हमने कई तरह के प्रयोग किए। विधानसभा को पेपरलैस करने व विधायकों को आई.टी. ओरिएंटिड बनाने के लिए इस बार हर विधायक को बजट की प्रति एक टेबलेट में डालकर दी गई। इससे बजट के लंबे - चौड़े दस्तावेज में उन्हें कुछ सर्च करने में आसानी हो गई। साथ ही उनके समय की बचत भी हुई।
उन्होंने कहा कि विधायकों के सुझावों को बजट में शामिल करने की पूरी कोशिश की जाती है और यह प्रशिक्षण सत्र हम सबके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
#Haryana #DIPRHaryana

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X