करनाल पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ स्वागत किया। इस दौरान गृह मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, स्थानीय सांसद श्री संजय भाटिया व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।