मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान समय-सीमा में पूरा करें ताकि लोगों को शीघ्र समाधान मिले। इसके साथ ही प्रत्येक 3 माह में मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विंडो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों की पूर्ण जानकारी हेतु विभागीय अधिकारियों के लिए एक मोबाइल एप बनाया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारी को शिकायतों के बारे जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की शिकायतों का ब्यौरा अलग रखा जाए तथा उनको समय सीमा में निपटाया जाए।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायतों का संबंधित वरिष्ठ अधिकारी प्राथमिकता आधार पर निपटान करें। जिस किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो उससे वरिष्ठ अधिकारी ही मामले की जांच करें।